
जीजीआईसी में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में सत्र २०२३-२४ की जनपद स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जनपद के विभिन्न बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अपने-अपने भार वर्ग में विजेता व उपविजेता चयनित हुए। चयनित प्रतिभागी मण्डलीय स्तरीय प्रतियोगिता में ९ अक्टूबर को कानपुर में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत व जिला क्रीड़ा प्रभारी रामतीर्थ अग्निहोत्री, आरती यादव, व्यायाम शिक्षक अतुल दास, व्यायाम शिक्षक अनिकेत भारद्वाज, अनुक्रम दुबे, व्यायाम शिक्षक निशीत सक्सेना ने प्रतियोगितायें सम्पन्न करायी। ताईक्वांडों प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। शिक्षिका ऋचा तिवारी, आदेश गंगवार, संघमित्रा भास्कर, शिल्पी, सरिता आदि ने सहयोग किया। अंडर १४ वर्ष बालिका व अंडर ३५ किलो वर्ग में प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई। ४० किलो भार वर्ग में सोनी पारिया की अनन्या, ४५ किलो भार वर्ग में जीजीआईसी की साक्षी, जीआईसी की संस्कृति, जीजीआईसी की ३५ किलो भार वर्ग में पायल, सीपीवीएन की ४५ किलो भार वर्ग में स्तुति द्विवेदी, जीजीआईसी की ५० किलो भार वर्ग में रौनक कनौजिया, ५५ किलो भार वर्ग में जीजीआईसी की आकांक्षा, ५५ किलो भार वर्ग में सोनी पारिया की शिल्पी, ५० किलो भार वर्ग में जीजीआईसी की प्रिंसी, २५ किलो भार वर्ग में सीपीवीएन के आकर्ष, ३० किलो भार वर्ग में एमआईसी के आदित्य बाथम, ३५ किलो भार वर्ग में सोनी पारिया के यश प्रताप सिंह, ५० किलो भार वर्ग में जीआईसी के चंदन ५० किलो भार वर्ग में एमआईसी के अंकित, अंडर १७ वर्ष में ४० किलो भार वर्ग में कनकापुर के हर्ष, ४५ किलो भार वर्ग में मथुरागिरी पट्टी खुर्द के शिवांग त्रिपाठी, ५० किलो भार वर्ग में सीपीवीएन के कुनाल, ५५ किलो भार वर्ग में एमआईसी के अर्जुन, ६५ किलो भार वर्ग में एमआईसी के नवनीत, ७० किलो भार वर्ग में सीपीवीएन के फैजखान, ५५ किलो भार वर्ग में क्रिश्चियन इंटर कालेज के रजनेश का चयन मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया।
