
विजेता खिलाडिय़ों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बीते सप्ताह फतेहगढ़ के पुलिस ग्राउंड में हुआ था। जिसके तहत आर.पी. इंटर कालेज कमालगंज में प्रधानाचार्य ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा १२ के छात्र अंकित, जितेंद्र ने ४०० मीटर, १५०० मीटर, ३००० मीटर दौड़ मेंं जूनियर व सीनियर वर्ग में चैम्पियनशिप प्राप्त की। आर.पी.इंटर कालेज में ७ गोल्ड, ८ सिल्वर व ७ ब्राउन मेडल सहित कुल २२ मेडल प्राप्त हुए। सभी विजेता खिलाडिय़ों का मंडल स्तर के लिए चयन हुआ। जितेंद्र, सुशील, अंकित, अनिकेत, मंयक शर्मा, बबिता, रुचि को चयनित किया गया। खेल प्रभारी राजेश पाण्डेय के निर्देशन में सभी खिलाडिय़ों का मंडल के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी इटावा में प्रतियोगिता में भाग लेने जायेंगे.
