
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उप शिक्षा निदेशक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता २०२३-२४ के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम चरण में तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की सहमति द्वारा मानकों के आधार पर दो शिक्षकों का चयन किया गया। कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर के प्रधानाध्यापक मनोज दुबे व राजेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय महमदपुर गढिय़ा की हिमलेश शाक्य का चयन किया गया। दोनों शिक्षकों का चयन होने पर प्रवक्ता ने उन्हें धन्यवाद दिया।
