स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश तृतीय विनय कुमार द्वारा स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता संबंधी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जनपद न्यायालय सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनकी संस्थाओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अपर जिला जज विष्णुचंद्र वैश्य के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को स्वच्छता अभियान के समापन पर सम्मानित किया गया और संदेश दिया गया आप अपने व आसपास, पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें। यह अभियान सम्पूर्ण वर्ष भर चलाने का सुझाव दिया गया। स्वच्छ रहें, स्वस्थ्य रहें का नारा देकर पुरस्कार वितरण हुआ। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने गांधी के उपदेशों पर चलने एवं स्वच्छता की अलख जगाने पर सुझाव दिया। अपर जिला जज नरेंद्र प्रकाश ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों का पालन करते हुए अभियान में निर्वाचन मंडल के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया और प्रतियोगिता करायीं। सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संचालन अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षाधिकारी, सूचना अधिकारी सहित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *