बाबा श्याम की निशान यात्रा एवं संकीर्तन 10 व 11 को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्याम सखा परिवार सातनपुर गल्ला मंडी की ओर से १० अक्टूबर को शोभायात्रा एवं ११ अक्टूबर को संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी। बाहर से आने वाले भजन गायक/गायिका श्याम जगत के मशहूर गायक संजय मित्तल कलकत्ता, संजीव शर्मा सोनभद्र एवं पूजा भूमि गाजियाबाद को आमंत्रित किया गया। सभा का संचालन अध्यक्ष रिंकू गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील मिश्रा एवं भानु प्रताप द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की एव मंडल से जुड़ेे सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझें और बाबा के इस कीर्तन में पूर्णयता सहयोग दें। सभा में श्याम सखा परिवार के सभी पाधिकारीगण सरंक्षक राकेश राजपूत, कृष्णा कुमार गुप्ता, महावीर प्रसाद, निवास गुप्ता, चेतराम वर्मा, गोदाम सिंह, शिवओम अग्निहोत्री, भानु प्रताप दरोगा, डॉ सुमित यादव, राहुल गुप्ता, सुमित गुप्ता, रिंकू राजपूत, भोला राजपूत, अजीत राजपूत, झापा, अंकित पाठक, गौरव यादव, हर्षित गुप्ता, हनी, मोंटी यादव, अमित गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, नीरज राजपूत, ऋषभ गुप्ता, पिंकू राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *