
ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही पर जताया रोष
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विनाशकारी बाढ़ ने कटरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाको की सूरत बिगाड़ दी है। बर्बाद किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही के चलते रोष व्याप्त है। ग्रामीण बोले अंधेरे में जो बैठे हैं नजर उन पर कुछ डालो अरे ओ रोशनी वालों।
क्षेत्र में 2 महीने पूर्व बाढ़ ने भारी तबाही बचायी थी। चारों तरफ सैलाब ही सैलाब था। बाढ़ से किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गयी। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। खाने-पीने तक के लाले हो गये। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पाती नगला निवासी इतवारी लाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में बाढ़ ने एक लम्बे समय तक तबाही मचाई है। ग्रामीणों की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई और जब बाढ़ समाप्त हुई तो कटने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों का स्वरूप बदल गया। सबसे बड़ी बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी ना तो किसी प्रशासनिक अधिकारी ने यहां मुनासिफ नहीं समझा कि ग्रामीणों का हालचाल लिया जाये। ग्राम प्रहलादपुर से गढिय़ां हैबतपुर जाने वाला मार्ग बाढ़ के सैलाब में बह गया। जगह-जगह कंकड़ पत्थर देखे जा रहे। ग्रामीणों के अनुसार यहां जो भी है भगवान भरोसे है। यहीं के निवासी राम प्रकाश ने बताया कि बाढ़ के जल सैलाब ने यहां की सारी अव्यवस्थायें कर दी।
