शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। हजियांपुर चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से रात्रि के किसी समय दर्दनाक मौत हो गई। सुबह 5:00 बजे के लगभग राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस और 112 को दी। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान ना हो पाने से थाना पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर रखा और थाने के दरोगा मिथलेश ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे और पहचान के लिए सभी जगह इसके फोटो डाल दिए गए हैं। सभी थानों में सूचना दे दी गई है। जांच पड़ताल जारी है। मृतक के दाहिने बगल में चोट के निशान हैं। माथे में और पैर में भी चोट के निशान हैं। पुलिस घटना को एक्सीडेंट मान रही है।
