नवाबगंज में डॉ0 नबल किशोर शाक्य व सुरेंद्र सिंह गौर ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जुटे सपा नेता

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज कस्बे एक गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं ने परम श्रद्धेय नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कस्बा नवाबगंज स्थित माया मैरिज लॉन मोहम्मदाबाद रोड पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर परम श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए नेताजी के कार्यों की प्रशंसा की तथा बताया की नेताजी ने यूपी का नाम रोशन किया है। उन्होंने जब-जब सत्ता की कमान संभाली तब-तब बिना जातिवाद के उन्होंने लोगों को आगे बढऩे का कार्य किया है तथा एक होनहार समाजवादी पार्टी को नया रूप देकर कार्यकर्ताओं को समर्पित कर दिया ऐसे ही उनके जीवन के विचारों पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, अश्वनी यादव, रवि यादव, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव टीटू, अरविंद कुमार यादव, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी व प्रदेश सचिव, नगर पंचायत के सभासद राहुल यादव, कुतुबुद्दीन पर के प्रधान पति संजीव यादव, प्रधान विजेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, डॉक्टर नवरंग सिंह यादव ,साजिद अली खान,अरविंद कुमार शाक्य ,जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लक्ष्मी शंकर जोशी, किसान यूनियन के महासचिव नागेंद्र सिंह यादव, शेर सिंह उर्फ रिंकू यादव, प्रधान कांधे मिल्किया सुग्रीव कुमार पाल सुमित शाक्य अखिलेश, यादव सपा नगर अध्यक्ष रामवीर बाथम सहित तमाम कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *