नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में मृत हुए खंड शिक्षा कार्यालय पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी ने स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम सिरमोरा बांगर निवासी पूजा पत्नी स्वर्गीय कौशलेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनके पति कौशलेंद्र कुमार खंड शिक्षा कार्यालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। खंड शिक्षा कार्यालय से वह अपने मूल विद्यालय हुसैनपुर से वापस घर आ रहे थे। अचानक तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कार्पियो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज उपरांत कौशलेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। मौके पर लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया था। मृतक की पत्नी पूजा की तहरीर पर पुलिस ने स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया ——————————
