चकरोड डलवा रहे ठेकेदार से गाली-गलौज व मारपीट में सात पर मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। चकरोड डाल रहे ठेकेदार के साथ गाली-गलौज एवं एक राय होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर देने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलापुर शेरपुर सराय निवासी कुलदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया दिनांक ८ अक्टूबर को समय करीब 3.00 बजे ग्राम प्रधान भैरव लाल एवं लेखपाल द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार वह चकरोड डलवा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद सत्येंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जीतू सिंह पुत्रगण जगमोहन सिंह एवं अजीत सिंह और सुनील कुमार पुत्रगण सत्येंद्र सिंह, अमन और चमन पुत्रगण अरविंद कुमार एक राय होकर गाली-गलौज करने लगे। जब पीडि़त द्वारा गली-गलौज का विरोध किया गया, तो उक्त लोग मारपीट करने लगे एवं ईंट पत्थर चलाने लगे। झगड़ा होता देख परिवार के गजेंद्र कुमार पुत्र दफेदार एवं उनका कार चालक विनय कुमार पुत्र शिवचरण निवासी आवास विकास फर्रुखाबाद, गोविंद पुत्र अरविंद कुमार निवासी शेरपुर सराय बीच बचाव करने मौके पर पहुंचे, तो आरोपी लाठी-डंडा, सरिया, फावड़ा आदि से मारपीट करने लगे। मारपीट में मेरे एवं विनय कुमार और गोविंदा के चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *