संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बल्लम निवासी महिला रामबेटी ने गांव पुनपालपुर निवासी अरविंद राजपूत के विरुद्ध बाइक से टक्कर मार कर घायल कर दिये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार महिला रामबेटी का कहना है कि मेरे पति राम सिंह दिनांक 30 सितम्बर 23 शाम 7ए30 पर हमीरखेड़ा चौराहे पर अपनी दुकान पर जा रहे थेए तभी राजेन्द्र नगर की तरफ से अपनी बाइक द्वारा आ रहे गांव पुनपालपुर निवासी अरविंद राजपूत पुत्र राम नरेश राजपूत ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर मेरे पति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनके हाथए पैर टूट गए तथा सिर में गम्भीर चोट लग गई। मेरे पति का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
