सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने लिया भाग समाजसेवी विकास राजपूत ने भी लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षाकर व जलपान कराकर उनका स्वागत किया गया। निशान यात्रा में उत्साही भक्त नारे लगा रहे थे हारे का सहारा श्री खाटू श्याम हमारा। निशान यात्रा में आये हुए सभी लोगों का समाजसेवी विकास राजपूत ने आभार जताया। निशान यात्रा में दीपक सिंह, रजत राजपूत, शिवम राजपूत, अश्वनी राजपूत, विक्रम सिंह, राजू मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, हनी शर्मा, प्रियंक दुबे, संचित मिश्रा, सुजीत कटियार, रणजीत राजपूत, वीरेंद्र कश्यप, संजय राजपूत, अनुपम राजपूत, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र राजपूत, देवांशु अरोड़ा, आनंद राजपूत, डॉ धर्मेंद्र राजपूत, राम लड़ैते राजपूत, शिवकुमार कटियार, डॉ अरुण सिंह, वरुण सिंह आदि लोगों उपस्थिति देकर निशान यात्रा की शोभा बढ़ाई। ——————————
