महोत्सव के रुप में मनाया बालिका दिवस में कन्या जन्मोत्सव

आला अधिकारियों व जनप्रनिधियों ने काटा केक
नवजात बेटियों को वितरित कीं मिठाई, कपड़े व बेबी किटें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जी0जी0आई0सी0 फतेहगढ़ में महोत्सव के रूप में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं कन्या महोत्सव। जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने केक कटवाकर नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया। जन्मोत्सव पर नवजात बेटियों को मिठाई, कपड़े एवं बेबी केयर किट वितरित की गयी।
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत स्कूली छात्राओं ने नाटक की प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी द्वारा बेटियों की प्रस्तुति देख सराहना की गयी। कार्यक्रम में ताइक्वांडो में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली बेटियों एवं बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर क्षेत्र में बेटों से बेहतर बेटियां प्रदर्शन कर रही हैं। केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवार की बेटियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। आज बेटा और बेटी समाज/विश्व को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। कोई भी किसी से कम नहीं है, बल्कि देखा जाए तो हर क्षेत्र में अधिकतर बेटियां ही टॉप कर रही है और बेटियों के प्रति समाज की भी सोच बदल रही है। पुलिस अधीक्षक बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ अपने अन्दर स्किल डवलप करें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डी0पी0ओ0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित अधिकारी, भारी संख्या में आंगनबाड़ी एवं विभिन्न स्कूलों से आयीं छात्रायें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *