
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मिट्टी से भरी पकड़ी गयी ट्रैक्टर ट्राली को कुछ देर बाद छोड़ दिया। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को ढिलावल चौराहे पर पीआरपी के एक सिपाही ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को लेकर थाने पहुंची। बताते हैं कि कुछ समय बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया। वहीं जब पुलिस से इस संबंध में जानकारी की गयी, तो पुलिस का कहना था कि मिट्टी की थाने में जरुरत थी। इसलिए मंगवायी गयी थी। वहीं इसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का दबी जुबान से कहना था कि पुलिस ने खेल कर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा है।
