
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। आगामी नवरात्रि व रामलीला के त्यौहार को लेकर थाना अध्यक्ष ने पीस कमेटी की बैठक बुलायी। जिसमें सभी लोगों से विचार विमर्श के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कस्बा नवाबगंज स्थित थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने आगामी नवरात्रि तथा रामलीला के त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक बुलायी। जिसमें सभी धर्मों के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना अध्यक्ष ने विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी लोगों से बारी-बारी से मूर्ति स्थापित करने तथा रामलीला की बारात निकलने को लेकर जानकारियां जुटाईं। वहीं थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने सभी लोगों से शांति सद्भावना पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। इस मौके पर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, दरोगा इंद्रजीत सिंह, कमल भारद्वाज, अवनीश कौशल, संतोष चौधरी, प्रधान धोरी, साजिद अली खान, आरिफ अली, आदेश राठौर, बबलू बेस, योगेंद्र सिंह राठौड़ सहित काफी संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।
