
नवाबगंज समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार घर के छत के बरामदे में खाना बना रही महिला सिलेंडर का पाइप लीक होने से 6 लोग झूलशे । गांव में मची की पुकार सभी लोहिया अस्पताल भर्ती। थाना नवाबगंज के गांव नादी वीरपुर गांव में बाशीम खान की पत्नी जहूरन बेगम घर की छत पर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी अचानक पाइप लीक हो जाने से गैस में आग पकड़ ली जिससे उसके पास बैठे जहुरन खान46, पत्नी वसीम खान, निशा खान पुत्री वसीम खान 18, मुस्कान पुत्री वसीम खान 16 वर्ष, आशिया पुत्री वसीम खान 12 वर्ष, जियान पुत्र वसीम 4 वर्ष ,माहिरा पुत्री भोले खान 5 वर्ष ,चारपाई पर पास बैठे हुए थे अचानक गैस से निकली आग ने इन सभी लोगों को झुलसा दिया। सिलेंडर में आग लगने की जानकारी पाकर गांव वाले घर की तरफ दौड़े किसी तरह गांव के समझदार लोगों ने सूझबूझ से सिलेंडर की आग पर काबू पाया और घायलों को एंबुलेंस से जानकारी देकर लोहिया अस्पताल भर्ती कराया जिसमें इन सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी पाकर थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ घटना स्तर पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।
