
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अवनींद्र ने कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें काफी व्यवस्थायें मिलीं व गंदगी भी देखने को मिली। जिस पर उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को जमकर फटकार लगायी और अनुपस्थित डाक्टर का वेतन काटने के निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कई खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने चिकित्सा प्रभारी की जमकर क्लास लगायी। इसके अलावा चिकित्सा प्रभारी के कक्ष के बाहर गंदगी मिली तथा नसबन्दी कैम्प के दौरान खामियाँ मिलीं। जिस पर सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारी को जमकर हड़काया और कार्यवाही करने की बात कही। इसके बाद सीएमओ ने पूछा कि तुम्हारा चालक कौन है। जिस पर उन्होंने बताया कि अभय नाम का चालक है। जिस पर सीएमओ ने कहा कि यह तो डाक्टर है, यह तुम्हारा चालक कैसे हो सकता है, क्योंकि अभय निरीक्षण के दौरान आल्हा आदि लटकाकर चल रहा था। वहीं दबी जुबान से लोगों का कहना था कि यह चिकित्सा प्रभारी का गुर्गा है, न कि चालक या डाक्टर। कुल मिलकर निरीक्षण में सीएमओ को कुछ ठीक नहीं मिला। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
