आम लोगों की सुविधा हेतु चार दशक पूर्व बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय ध्वस्त

संदिग्ध परिस्थितियों में ध्वस्त हुए यात्री प्रतीक्षालय के संबंध में नगर के लोगों की जुबान पर तरह-तरह की चर्चाएं शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। आम यात्रियों को सर्दी, गर्मी, वर्षा, धूप सभी मौसमो के दुष्प्रभाव से बचाने तथा छत्रछाया प्रदान करने के लिए यात्री प्रतीक्षा का निर्माण कराया गया था। जानकार लोगों की मानें तो पूर्व में रहे एसडीएम कायमगंज अरविंद कुमार हयांकी द्वारा 1984 में यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया था। इसका निर्माण एक समाजसेवी के माध्यम से कराया गया था। थाना चौराहे के निकट बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय वर्तमान में इतना जर्जर हो गया था कि उसमें सीमेंट के बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर गिर रहे थे। भाविष्य के खतरे को देखते हुए यात्री प्रतीक्षालय में ना बैठकर बाहर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते थे। बताया गया बीते दिवस की रात्रि अचानक प्रतीक्षालय धराशाई हो गया। जिसको लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त यात्री प्रतीक्षालय को कुछ लोगों द्वारा तुड़वा दिया गया। इस संदर्भ में जब नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया प्रतीक्षालय कैसे गिरा इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उधर कार्यवाहक ई ओ रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *