
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया। जिला टीम के चयन का शुभारम्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। टीम के चयन में विकास खण्ड बढ़पुर, राजेपुर, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, ब्लाक व्यायाम शिक्षक मनीष यादव, संजीव कुमार, खेल अनुदेशक विमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, निखिल कुमार, अभिषेक शाक्य, गौरव कुमार, सत्यम सेंगर, राहुल चौहान, धीरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे। जिला स्तरीय क्रिकेट टीम बालक वर्ग का चयन में उत्कर्ष यादव, जीतू, प्रियांशू, रामजीत, कन्हैया, अंशुल, रामजी, महावीर, किशन, राहुल, नागेश, रोहित, विनय, सर्वेश, कृष्णा शाक्य, राजशेखर के अलावा अतिरिक्ति खिलाड़ी विमल, करण, रजत, लकी का चयन किया गया।
