मिशन शक्ति के तहत डीएन कालेज में सेमिनार का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान-४ के अन्तर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने की। सेमिनार के मुख्य अतिथि डा0 अनुपम अवस्थी व विशिष्ठ अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार रहे। एएसपी ने कहा कि आज की बालिकायें डरे न और सशक्त बने। क्योंकि हर क्षेत्र में आज महिलायें पुरुषों के समान खड़ी है। किसी प्रकार की अगर कोई छात्राओं व महिलाओं को कोई परेशानी हो तो वह पुलिस का सहारा ले सकती है और टोल फ्री नम्बर को याद रखे। डा0 अनुपम अवस्थी ने वैदिक काल में महिलाओं की सशक्त स्थिति पर प्रकाश डाला। चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह ने छात्राओं को मोबाइल नम्बर दिया और आश्वासन देकर कहा कि किसी प्रकार की जरुरत हो तो तुरन्त फोन करें, हर सम्भव मदद की जायेगी। डा0 विनोद तिवारी ने आत्मबल मजबूत करने पर विचार रखे। डा0 एचएसएन गुप्ता ने संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत शपथ दिलायी गयी। सेमिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा0 सतेन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 अशोक कुमार, डा0 रामनरेश सिंह, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, शीवेन्द्र, अमानिका मिश्रा व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *