
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन जन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष सत्यभान झां ने पदाधिकारी के साथ 6 सूत्रीय ज्ञापन थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में मांग की कि क्षेत्र में चल रहे कमर्शियल वाहनों की चेकिंग साधारण तरीके से कराई जाए। सीएनजी वाहनों टेंपो पर चालकों के पास आगे चार-चार सीट लगी होती हैं। जिस पर चार-चार सवारियां बैठाई जाती हैं। यदि कोई दुर्घटना होती है तो ऐसे में आगे बैठे सवारियों की अक्सर मौत हो जाती है। जिससे उन सीटों को कटवा कर साधारण तरीके से टेंपो चलाने के निर्देश दि जाएं। वहीं चौराहे पर तीन शराब के ठेके हैं जो कि कस्बे से दूर कर जाएं। जिससे आने-जाने वाले व्यक्तियों तथा पढऩे वाले छात्र-छात्राओं पर कोई प्रभाव न पड़े। साथ ही वहां के दुकानदार खुलेआम शराब पिलवाते है। मांग की है कि ठेका को दूर सिफ्ट किया जाये। इस मौके पर मोनू सिंह, ऋषिपाल, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
