दर्जा राज्यमंत्री पूजा वाल्मीकि ने की विकास कार्यों की समीक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश की सदस्य ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी से विकास कार्यों की समीक्षा की। नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को सरकार की राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की सदस्य मंत्री पूजा बाल्मीकि ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। वहीं अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार से नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री पूजा बाल्मीकि ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत त्रिवेंद्र कुमार को क्षेत्र में शासनादेश की मंशा के अनुरूप विकास कार्य करने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया की हरहाल में शासनादेश के आदेशों का अनुपालन होना सुनिश्चित किया जाए और उसका लाभ जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। वहीं प्रभारी मंत्री पूजा वाल्मीकि ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत से भी विचार विमर्श किया तथा उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष को बताया कि शासनादेश के अनुसार जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनको धरातल पर लाने का हर हाल में कार्य किया जाए। ऐसे ही कई दिशा निर्देश प्रभारी मंत्री पूजा बाल्मीकि सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति ने लोगों को दिए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री पूजा बाल्मीकि, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार, कार्यालय के लिपिक विकास गंगवार, राहुल राजपूत सहित सभी पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। ——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *