
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज अस्पताल रोड पर स्थित माता खेरेवाली का भव्य मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर 159 साल पुराना है। इस मंदिर पर जो कोई व्यक्ति सच्चे मन से अपनी मुराद लेकर जाता है, उसकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है। जिसने जो कुछ मांगा वह मां ने दिया। इतना भव्य मंदिर नवाबगंज और बरतल के बीच कोई भी नहीं है। इसकी सुंदरता की चर्चा दूर-दूर तक लोग करते हैं। जो व्यक्ति अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और मनोकामना पूर्ण होने के बाद वह चढ़ावा चढ़ता है। इस मंदिर पर चैत्र मास एवं क्वार के महीने में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर परिसर में महात्मा रामूदास जी व्यवस्था देखते हैं। मंदिर परिसर में आज देवी जागरण है। कल दिनांक 23 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। ————-
