६३ प्रा0वि0 में स्टेट एजूकेशन अचीवमेंट सर्वे के तहत करायी गयी परीक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुरूप विकास खंड क्षेत्र के 63 प्राथमिक विद्यालय में स्टेट एजूकेशन अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा करायी गयी। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में स्टेट एजूकेशन अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर में प्रधानाध्यापक प्रशांत कटियार, सपना शर्मा, एआरपी बलबीर सिंह के द्वारा बताया गया कि 65 बच्चों में 30 बच्चों ने ही परीक्षा दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय कस्बा नवाबगंज के प्रधानाध्यापक संजीव रंजन, वसीम अख्तर, प्रज्ञानंद शाक्य ने सकुशल परीक्षा संपन्न करायी। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि यह परीक्षा निपुण लक्ष्य के तहत तथा शासनादेश के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में कराई गई। खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी लगातार परीक्षा पर नजर बनाए रहे तथा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वहीं संविलियन विद्यालय ककिउली में भी परीक्षा प्रधानाध्यापक ओमकार सिंह ने सकुशल सम्पन्न करायी। वही आरपी बृजेश पुष्कर, बलवीर सिंह ने अपने-अपने संकुल क्षेत्र में परीक्षा संपन्न कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *