
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने नवाबगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत एवं २६ सभासदों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। रुपेश गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष अपने सभासदों के साथ भाजपा में शामिल हुए। अनिल राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। 6 नवंबर को तिर्वा में आयोजित होने वाले नगर पंचायत व नगर पालिका सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।भाजपा संगठन को मजबूत करने व पार्टी का दायित्व निभाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे। पिछड़ों व दलितों को पार्टी में जोड़ेंगे। अनिल राजपूत ने कहा कि मैं पहले से ही पुराना कार्यकर्ता था। आगामी लोकसभा चुनाव मे पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर फिर सरकार बनायेंगे। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा। संचालन डीएस राठौर ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री फतेहचंद्र वर्मा, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष खिमसेपुर पुष्पराज सिंह, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, सत्यवर्धन सिंह राठौर, धर्मंेद्र राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत के अलावा सभासद सुरेंद्र शाक्य, प्रबल कुमार, सुनील कश्यप, निर्मला देव, सत्यवीर सिंह, गीता देवी शाक्य, सुनील कुमार, गीता देवी, किशन कुमार शाक्य, सुजाता शाक्य, शीतल देवी, अनीता देवी, सरला प्रजापति, कंचन तिवारी, महिमा चंद्र, शिवनाथ, नारायण कुमार, मंजू देवी, रंजीत आदि लोग मौजूद रहे।
