
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रॉयल क्लब द्वारा अहिल्याबाई विद्यालय में सभी नेत्रहीन बच्चों को दीपावली के अवसर पर वस्त्र व खाने-पीने की वस्तुएं व फल आदि वितरित किये गये। रॉयल क्लब के पदाधिकारियों ने अहिल्याबाई विद्यालय पहुंचकर नेत्रहीन बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और दीपावली के उपलक्ष्य में एक-एक जोड़ी कपड़े एवं फल आदि वितरित किये गये। क्लब के सदस्यों ने कहा कि इस तरह से बच्चों की मदद करना अच्छा लगता है। समाजसेवी आये और इस ओर पहल करें। जिसके तहत रविवार को नेत्रहीन बच्चों को वस्तुएं वितरित की गई। इस दौरान संरक्षक लक्ष्मीकान्त रस्तोगी, दीपक चतुर्वेदी, अध्यक्ष सतीश धवन, सरवन जालान, डा0 रवि रस्तोगी, सौरभ सारस्वत, डा0 विवेक दीक्षित, डा0 अनीता द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
