
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने अंतर विद्यालय टूर्नामेंट में एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज में भाग लिया। जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने स्केटिंग और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। स्केटिंग में अरिहंत गंगवार, समर्थ चावला, अर्णव सिंह, कार्तिकेय सिंह, अरुणोदय सिंह और अनुभव पाल अपने वर्ग में विजयी रहे। वहीं बास्केटबाल प्रतियोगिता में फाइनल में विनर की ट्रॉफी जीतकर छात्रों ने विद्यालय माउंट लिट्रा जी स्कूल का नाम रोशन किया। इस जीत के नायक उत्कर्ष कुमार रहे।
