
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कायमगंज के प्रा0वि0 मदारपुर में पर्यवेक्षक विजय पाल सिंह ने औचक निरीक्षण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षक विजय पाल के साथ विभागीय अधिकारियों ने विद्यालय में मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलते सही पाया। मतदेय स्थल संख्या-११७ पर पुनरीक्षण को लेकर ग्रामीण अपने फार्म भर रहे थे। साथ में संबंधित बीएलओ व अन्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर अपना कार्य करते पाये गये। जिसको लेकर पर्यवेक्षक ने प्रधानाध्यापक राजकिशोर की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान बीएलओ सामोद कुमार, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह, पेशकार, जयवीर, लक्ष्मण, धनपाल, आशा देवी मौजूद मिले। साथ ही बूथ पर एक महिला व एक पुरुष का नया वोट बनवाया गया।
