प्रा0वि0 अलीगढ़ में मतदाता पुनरीक्षण का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में मतदाता पुनरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता ने विद्यालय में पुनरीक्षण दिवस पर बूथ संख्या-६२ व ६३ पर बीएलओ के साथ फार्म-६ भरे। साथ ही ग्रामीणों ने पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण के तहत अपने वोट बढ़वाये। संतोष गुप्ता ने कहा कि गांव व आसपास के लोगों के वो कटे हैं वह अपने वोट बनवा लें। साथ ही जिन लोगों की उम्र १८ वर्ष हो चुकी है वह फार्म-६ भरकर जमा करें। जिसके तहत ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रधानाध्यापक व बीएलओ को समक्ष फार्म भरकर जमा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *