पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में अज्ञात चोरों का कहर जारी है। कहीं ना कहीं अज्ञात चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जहां एक ओर पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबतों का कारण बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में भी दहशत का कारण बने हुए हैं। अब अज्ञात चोर गरीब किसानों को भी नहीं बक्स रहे हैं। हर रोज कहीं ना कहीं खेतों में लगे नलकूपों के आवश्यक कीमती उपकरण चोरी कर गरीब किसानों को हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयांधीर निवासी अनुभव ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके खेत में लगा नलकूप जिसमें 28 अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा बाल चोरी कर लिया गया था। 3 नवंबर को मध्य रात्रि के करीब 15 किलो साइफन पाइप चोरी कर लिया गया। इस संबंध में पीडि़त द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया। पीडि़त के अनुसार एक शिकायती पत्र की प्रति चौकी प्रभारी फैजबाग को भी दी गई है।
