अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, सहायक घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अचारिया वाकरपुर निवासी मनीष प्रताप सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह कायमगंज मुन्सिफ कोर्ट से विधि व्यवसाय करके करीब ५.३० बजे अपने घर लौट रहे थे। ग्राम झब्बूपुर नहर से निकलते ही बागों के पास अचरा-कायमगंज मार्ग रोड पर 5 अज्ञात व्यक्ति जो हाथों में डन्डा व लाठी लिये खडे थे,जैसे ही मैं उनके पास से गुजरा उसी दौरान मेरी बाइक पर बैठे सहायक अंकित कुमार को लाठी मार दी। जिससे नितिन घायल हो गया, लेकिन मैंने गाड़ी नहीं रोकी। पीछे मुडक़र देखा, तो उपरोक्त लोग हाथों में नाजायज तमंचे लिये थे। मैंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। तब तक पांचों हमलावर वहां से भाग गये थे। मनीष प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *