डेंगू बुखार से १० वर्षी बच्ची की मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते कई दिनों से डेंगू बुखार से पीडि़त चल रही १० वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौर बांगर निवासी नगर पंचायत क्षेत्र नवाबगंज के वार्ड नंबर 10 की निवासी जितेंद्र पाल की 10 वर्षीय पुत्री नित्यपाल को परिजनों के मुताबिक बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसकी पुष्टि डॉक्टर ने डेंगू के रूप में की थी। सीएचसी में तीन दिन एडमिट रहने के बाद परिजन फर्रुखाबाद ले गए थे। वहां से फिर आगरा ले गए, लेकिन उपचार के दौरान कक्षा 2 की छात्रा नित्यपाल की रविवार सुबह आगरा में मौत हो गयी। मौत की सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया। यह जानकारी वार्ड नंबर 15 के सभासद राहुल यादव ने दी। बताते चलें कि क्षेत्र में कई लोग बुखार से पीडि़त चल रहे हैं। जिसमें मलेरिया, टायफाइड, डेंगू के मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *