सपा व हनुमान सेना के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया डॉ0 जितेंद्र यादव का 50 वां जन्मदिन

समर्थकों ने केक काटकर की दीर्घायु की कामना
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी व हनुमान सेना के तत्वाधान में डॉ0 जितेंद्र यादव यादव का ५०वां जन्मदिन धूमधाम से केक कटाकर मनाया गया.कस्बा नवाबगंज के माया मैरिज लॉन गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के 50वें जन्मदिन पर केक काटा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा हनुमान सेना के प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौर , जे0एस0 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू, प्रतिपाल सिंह यादव, पिंटू, रवि यादव, नगर पंचायत के सभासद राहुल यादव, नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, सौरभ यादव, प्रमोद यादव, फारूक अली, डॉ0 धर्मेंद्र यादव, सुमित यादव, सुमित शाक्य, अंकित यादव, अमन सूर्यवंशी, अरुण कुमार, नगर सचिव जमील खान, मोहम्मद सैफ सहित दो दर्शन से अधिक समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *