दबंग माफियाओं से मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंग माफिया निर्दोष यादव ने अपने भाई के साथ मिलकर डीएम आवास से कुछ दूर स्थित बैसारो देवी मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व नगर मजिस्ट्रेट ने दबंग भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था और स्थगन आदेश दिया था। उसके बावजूद भी दबंग माफिया मंदिर की जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य कर रहा रहे है। मोहल्लेवासियों व भक्तों ने नगर मजिस्टे्रट से शिकायत कर मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र ग्वालटोली टिलिया स्थित बैसारो देवी की दक्षिण दिशा की भूमि पर माफिया निर्दोष यादव व उसका भाई निर्मल यादव पुत्रगण रामसेवक निवासी सिविल लाइन मडैया हाल निवासी रामनगर टिलिया ग्वालटोली ने वर्ष २०१८ में भूतल पर अवैध निर्माण कराया था। जिसके बाद भक्तों ने अवैध निर्माण के संबंध में सिटी मजिस्टे्रट को प्रार्थना पत्र दिया था। २१ मार्च २०१८ को नगर मजिस्टे्रट ने मुकदमा दर्ज कराकर स्थगन आदेश पारित किया था। उक्त आदेश की अवेहलना करते हुए उपरोक्त लोगों ने प्रथम तल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। जिसके संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिये। पुलिस उक्त दोनों लोगों को पकड़ कर थाने भी ले गयी। जिसके बाद माफियाओं ने कहा कि मंदिर की जगह को मुक्त कर देंगे, लेकिन उसके बावजूद भी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई, बल्कि उक्त लोगों ने अवैध निर्माण कराना शुरु कर दिया। भक्तों ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने व अवैध निर्माण रुकवाये जाने की मांग की। शिकायत करने वालों में राकेश कुमार, रघुवीर, अंकित कुमार, रवि सिंह, नीलू, नितीश आदि के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *