
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने लाखों की आतिशबाजी समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक मंगल सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमरीश गुप्ता पुत्र मुकेश कुमार निवासी 2/76 खतराना कोतवाली फर्रुखाबाद लिंजीगंज दुकान से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से ०७ कार्टून अतिशबाजी व ११० रुपया नकद बरामद हुए। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम १९८४ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद की गयी आतिशबाजी की कीमत करीब २ लाख रुपये बतायी गयी है।
