
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में अद्र्धवार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन नैतिक परीक्षा के पेपर के साथ ही परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति के लिए शिक्षकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मोबाइल से संपर्क के अलावा घर से बच्चों को बुलाया गया। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि 91 बच्चों के सापेक्ष 84 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। दीपावली की छुट्टी के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जायेगा तथा अभिभावकों की बैठक में उनके बच्चों की कापी उन्हें दिखाई जायेगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल, कमलेश राजपूत, कामिनी, मेमवती, विद्या, आशा, उमा आदि ने सहयोग किया।
