मतदाता जागरुकता अभियान के तहत दिलायी गयी शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक स्काउस मास्टर राजकुमार स्वीप कोआर्डीनेटर सुधीर कुशवाहा, वैभव सोमवंशी, भुवनेश भदौरिया आदि स्वीप टीम आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुर पहुंचकर मतदाता जागरुकता के अंतर्गत हेल्प डेस्क व कैम्पस एम्बेसडर का गठन किया। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। युवा पीढ़ी की अहम भूमिका होती है। महिलाओं के शत प्रतिशत वोट बढ़वाने पर जोर दिया गया। जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं वह संबंधित बीएलओ के पास जाकर फार्म-६ भरकर जमा करे। नवीन भारत के सृजन में सहभागिता कर लोकतंत्र को सशक्त बनायें। साथ ही मतदाता जागरुकता की ब्लाक स्काउट मास्टर ने बच्चों को शपथ दिलायी और स्लोगन भरे नारे लगवाये। इस मौके पर प्रधानानाचार्य रजनी वर्मा, आनन्द पाल, वृन्दावन, शीतल बाबू, राजेश कुमार पटेल, मनोज शाक्य, आशीष राजपूत, आरती, शिल्पी, आनन्द कुमार, अशोक कुमार, विवेक राजपूत, दीपक कुमार, जगरुप सिंह, निशा, आदेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। कैम्पस एम्बेसडर्स खुशी, दिव्यांशी, खुशबू, शिवानी, रुबी को नामित किया गया।

