
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गलत तरीके से अर्जित की गयी गैंगेस्टर की सम्पत्ति को तहसीलदार व दो थानों की पुलिस ने मुनादी पिटवाकर सील करवा दिया।कस्बा नवाबगंज स्थित फर्रुखाबाद रोड पर ब्लॉक के सामने शराब माफिया गैंगेस्टर के आरोपी अमित कुमार सक्सेना पुत्र महिमाचंद्र सक्सेना के नाम गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को थाना अध्यक्ष कंपिल अशोक कुमार, थाना अध्यक्ष नवाबगंज जयप्रकाश शर्मा तथा तहसीलदार आलोक कटियार ने कस्बे में पहुंचकर भारी पुलिस बल के साथ गैंगेस्टर शराब माफिया की मां के नाम अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित कर बनाए गए मकान को परिजनों को दो दिन की चेतावनी देने के बाद मुनादी पिटवाकर सील कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार आलोक कटियार, थाना अध्यक्ष कपिल अशोक कुमार, थाने के दरोगा संजय राय, दरोगा मुनीर खान तथा भारी पुलिस बल थाने से आया। वहीं थाना अध्यक्ष नवाबगंज जयप्रकाश शर्मा, कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम के साथ भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस को काफी देर छकाया, लेकिन उन्होंने सामान नहीं निकाला। तब जाकर पुलिस ने घर को मुनादी करवाकर सील कर दिया। जिसकी लागत मुकदमा अपराध संख्या सहित दरवाजे पर चस्पा की गई। जिसमें 27 लाख 27 हजार 278 रुपया लागत आंकी गई।
