नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। धनतेरस व दीपावली के त्यौहार को देखते हुए कस्बे के मेन चौराहे पर स्थित विजय ट्रेडर्स की दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर देर रात तक ग्राहक खरीददारी करते रहे।कस्बा नवाबगंज स्थित मेन चौराहे पर जय विजय ट्रेडर्स के नाम से कई प्रतिष्ठान है। जिन पर अलमारी, सोफा, इलेट्रानिक सामान, बर्तन आदि की खूब बिक्री हुई। ग्राहक पूरे दिन खरीददारी करते रहे। वहीं धनतेरस को लेकर बर्तनों की खासी बिक्री हुई। व्यापारी विजय ने बताया कि उनकी दुकान पर घरेलू सामान उचित रेट पर मिलता है। दीपावली व धनतेरस के त्यौहार को देखते हुए प्रतिष्ठानों को भव्यता से सजाया गया। इस मौके पर प्रतिष्ठान के मालिक योगेंद्र सिंह राठौड़, सुदेश भाजपा नेता तथा जय प्रताप सिंह भोले, विजय प्रताप सिंह, बीपी, अमित कुमार सहित उनके सभी परिजन दुकानदारी में जुटे रहे। वहीं देर रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही।
