
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा/खोये हुये कुल १२१ मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंपे। अपने मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी खुश नजर आये।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा/खोये हुये कुल 121 मोबाइल बरामद किये। जिनकी अनुमानित कीमत करीब २५ लाख रुपये बतायी गयी है। सभी मोबाइल स्वामियों को सूचना कर बुलाया गया और मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सुपुर्द कर दिये। अपने खोये हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। वहीं कुछ लोग यह कहते सुने गये कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल मिल जायेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी का मोबाइल खोने पर उसकी सूचना अवश्य दर्ज करायें। जिससे सर्विलांस पर लगवाकर उसका पता लगाया जा सके।
