
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भैयादूज पर बाइकों से अपनी-अपनी पत्नियों को लेकर ससुराल जा रहे बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों सवारों के पैर टूट गये। सूचना पर पहुंची १०८ एंबूलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुठना के पास दो मोटर साइकिल सवारों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों के पैर टूट गये। घटना की सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत हम्भीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में राकेश कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी ललौर तथा दूसरे का नाम पेशकार पुत्र मेवाराम है। राकेश कुमार अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल जलालपुर भैयादूज खिलाने जा रहा था। वहीं पेशकार भी अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल भैयादूज खिलवाने जा रहे था। गुठना गांव के निकट भट्टा के पास एक्सीडेंट हो गया।
