स्वीप द्वारा विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यशाला का आयोजन अमृतपुर विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर, गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर में संपन्न हुआ। स्वीप टीम प्रभारी सुधीर कुशवाहा, ब्लॉक स्काउट मास्टर जितेंद्र सिंह, ब्लॉक स्काउट मास्टर भुवनेश् भदोरिया, ब्लॉक स्काउट मास्टर गौरव शाक्य, ब्लॉक गाइड कैप्टन हिमलेश शाक्य द्वारा सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता पंजीकरण अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मतदाता साक्षरता क्लब के विद्यार्थियों को आगामी 25 और 26 नवंबर तथा २ और ३ दिसंबर को विशेष अभियान तिथियां पर अपने परिवार मोहल्ले तथा गांव में निवास करने वाले 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं को फॉर्म से भरकर संबंधित बूथ पर जमा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रेरित किया गया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर में राम लखन, सोनी कटियार, आरती वर्मा, राहुल कुमार, विवेक कुमार, देव व्रत, यागेंद्र कुमार ने कार्यशाला में सहयोग किया। ब्लॉक स्काउट मास्टर गौरव शाक्य के द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई गई। गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने करते हुए सभी विद्यार्थियों को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए सर्वप्रथम पंजीकरण अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया। विद्यालय में हिमलेश शाक्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रिचा यादव ने की। सभी छात्राओं को जितेंद्र सिंह द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *