
समृद्धि न्यूज़ अंबेडकरनगर। डॉ अशोक कुमार स्मारक पी0जी0 कॉलेज तमसा मार्ग मीरानपुर अकबरपुर अंबेडकरनगर में गुरुवार को यातयात माह नवंबर के अंतिम दिन कॉलेज के छात्र छात्राओं में यातायात जागरूकता को लेकर चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले (प्रथम स्थान सिंधुजा वर्मा कक्षा 11,द्वितीय स्थान सचिन कुमार कक्षा 10,तृतीय स्थान दीक्षा बीएससी प्रथम वर्ष,चतुर्थ स्थान शुभम तिवारी कक्षा 9,पांचवा स्थान पायल गुप्ता कक्षा 9) को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुरस्कृत प्रोत्साहित किया गया।इसी के साथ सभी छात्र छात्रओं को यातायात के नियम,यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे छोटे टिप्स बताएं गए एवं सभी छात्र छात्राओं को यातायात शब्द का अर्थ व हमारा जीवन कितना सुरक्षित है और इन नियमों को जीवन में अपनाकर जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु जागरुक किया गया।साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी सभी छात्र छात्राओं को दी गयी।
