राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी तेज,प्री ट्रायल बैठक आयोजित

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के अनुपालन में आगामी 09 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा अपर जिला जज व प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर में किया जाएगा जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण परिसर में सभी बीमा कम्पनियों,उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।बैठक में कुल 24 मुकदमों पर सुलहवार्ता हेतु विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कुछ वादों में प्रतिकर पर सुलह वार्ता की सहमति की संभावना बन रही है। इनमें रमावती बनाम श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी में, कलावती बनाम चोला मण्डलम तथा रोहित बनाम श्री राम जनरल पर भी सहमति बन रही है।वहीं प्री-ट्रायल बैठक सत्यदेव गुप्ता, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक में सोमनाथ त्रिपाठी यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी,जगत पाल यादव अधिवक्ता यूपीएसआरटीसी,ऱाधारमण सिंह,प्रतीक श्रीवास्तव,पीयूष रंजन,कुमुदेश शास्त्री,वी०एन० सिंह व अशोक कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे।अगली प्री-ट्रायल बैठक आगामी 06,07 व 08 दिसंबर को आहूत की जायेगी।सचिव श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।उन्होंने आम जनमानस से अपना विवाद आगामी 09 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद के निस्तारण के कई फायदे है।राष्ट्रीय लोक अदालत में विवाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाता है,जिससे आपसी भाईचारा कायम रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *