भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार वाहन के द्वारा किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा आवास विकास पहुंची। भाजपा के फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान व महामंत्री शिवम दुबे ने प्रचार वाहन के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जागरूक कर उनकी समस्याओ को सुना। नागरिको को कलेंडर वितरित कर केंद्र सरकार की विकास की योजनायें बतायी गई। प्रचार वाहन में लगी एलईडी के माध्यम से आवास विकास तिराहे पर आम जन मानस को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। शिवम दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार अंत्योदय की प्रेरणा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को लेकर जा रही है, यही तो है अच्छे दिन। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश कुमार, अश्नील दिवाकर, मयंक कुमार, संजय मिश्रा, कल्लू बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *