शिक्षक रामाशीष की पुण्यतिथि पर पुरानी पेंशन बहाली की उठायी गयी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद के सभागार में पेंशन सहित स्व0 डाक्टर रामाशीष सिंह को उनके शहादत दिवस पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ०७ दिसंबर १९१६ को पेंशन आंदोलन में किये गये लाठीचार्ज में डॉ0 रामाशीष सिंह शहीद हो गये। जिले के माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने मांग की है कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों तथा अद्र्धसैनिक बल की पुरानी पेंशन बहाल करे। प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा एनपीएस न तो शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में है न ही सरकार के हित में है। इसलिए तत्काल इसे समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाये। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली न हुई, तो आरपार की लड़ाई की जायेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री फूल सिंह ने कहा कि डॉ0 रामाशीष की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। सह संयोजक सुधीर पाल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जायेगा। इस मौके पर आदेश यादव, विमलेश शाक्य, जया सिंह, सुशील, संतोषी भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विश्व प्रकाश दीक्षित, कैलाशचंद्र, प्रज्ञानन्द आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *