फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दुस्तान होटल के संचालक व उसके भतीजे को पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मऊदरवाजा थाना प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार ने हिन्दुस्तान होटल के संचालक संदीप दुबे व उनके भतीजे अभिषेक को गुरुवार को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की माने तो टॉपटेन अपराधी अनुपम दुबे के फरार चल रहे भाई डब्बन दुबे जिस पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर रखा है। बताया जाता है कि संदीप दुबे व उनके भतीजे को इसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन इस संदर्भ में अभी तक पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
