घटिया निर्माण को लेकर सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली से खफा सभासदों ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली और ईओ को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सभासदों ने जमकर नारेबाजी की। सभासदों ने आरोप लगाया की घटिया निर्माण कार्य का ठेकेदार से विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गों ने सभासदों से अभद्रता की थी। जिससे सभासद काफी आक्रोशित दिखे। उनका कहना था कि पूर्व में सभासदों ने घटिया निर्माण कार्य कराने की जिला अधिकारी से शिकायत की थी। जिसके बाद रविवार को अधिशासी अधिकारी की ओर से सभासदों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गयी थी। सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा जब-जब भी घटिया निर्माण कार्य कराये जायेंगे, तब-तब वह विरोध करेंगे। इस दौरान सभासद ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराये जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *