
21वीं बार नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी जिला मंत्री व संतोष दुबे 9वीं बार उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री सतेन्द्र सिंह 8वीं बार बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। लालाराम दुबे 22वीं बार जिलाध्यक्ष बने। नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी 21वीं बार जिला मंत्री पद पर कब्जा किया। संतोष कुमार दुबे 9वीं बार जिला उपाध्यक्ष पद पर काबिज रहे। वहीं सतेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री पद पर 8वीं बार कब्जा किया। चुनाव अधिकारी मण्डलीय मंत्री मोहित मनोहर तिवारी की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन रामानंद बालिका इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। अध्यक्ष पद पर लालाराम दुबे ने 22वीं बार कब्जा किया। जिला मंत्री पद पर नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी 21वीं बार जिला मंत्री बने। उपाध्यक्ष संतोष कुमार 9वीं बार बने। प्रदीप कुमार जायसवाल भी लगातार उपाध्यक्ष बने। प्रशांत कुमार उपाध्यक्ष, रजनीश शिवा उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष मीनू आनंद बनी। जिला कोषाध्यक्ष शैलेश दुबे को पुन: बनाया गया। आय-व्यय निरीक्षक संजीव कुमार बने। 8वीं बार सतेन्द्र सिंह ने संयुक्त मंत्री पद बरकरार रखा। अवधेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री, दिनेश चन्द्र संयुक्त मंत्री, अनूप कुमार यादव संयुक्त मंत्री, बलवंत सिंह संयुक्त मंत्री, दीपाली कुमार महिला संयुक्त मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्र बने व प्रांतीय प्रतिनिधि अतुल एन्थोनी दास बने। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध घोषणा चुनाव अधिकारी मोहित मनोहर तिवारी ने की। 63 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया में लगभग 40 महिलायें उपस्थित रही। इस मौके पर संजीव सिंह चौहान, सुधाकर चतुर्वेदी, शैलेश दुबे, राकेश प्रसाद, गौरीशंकर, अनुराग मिश्र, विजेन्द्र मथुरिया, रामानन्द इंटर कालेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।
