संदिग्ध अवस्था में महिला का लटका मिला शव

देह व्यापार से जुड़े होने की संभावना
साथ में रहने वाले व्यक्ति ने दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
संदिग्ध अवस्था में महिला का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर के निकट एक कोल्ड स्टोरेज के पास किराए के मकान पर रहने वाले विनोद कुमार पुत्र स्व0 लाल सिंह निवासी जरियनपुर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह नेकपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास किराए के मकान पर रह रहा है। उसके साथ राधा पुत्री मंजू प्रजापति निवासी पवई जिला पन्ना मध्य प्रदेश साथ में रहती थी। जिसे मैं कमरे पर छोडक़र 18 दिसंबर को अपने घर गया हुआ था। वापस आया तो देखा की राधा मृत अवस्था में पंखे से दुपट्टे से शव लटक रही थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर देने के बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार ने अपना फोन बंद कर लिया और मौके से गायब हो गया। वहीं स्थानी लोगों की माने तो मृतक महिला का चाल चलन ठीक नहीं था। अज्ञात पुरुषों का उसके घर आना-जाना था।
इससे पहले चौकी कर्नलगंज के निकट इसी तरह की महिला पर जानलेवा हमला हुआ था। बचाने आये भाई की रात गुजारने आये युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसने नगदी जेवरात लूटने में बाधा बनने पर घटना अंजाम देने की बात कही थी। उसने यह भी बताया कि वह 1500 रुपये रोकने के देता था। जिसे वह अपनी प्रेमिका बता रहा था, वह घंटे के हिसाब से पुरुषों के साथ जाती थी। ऐसी घटना घटित होने पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि कहीं इसमें भी तो कोई पुरुषमित्र शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस की ओर से किसी प्रकार का कोई बयान जारी नहीं किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो एफआरडीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *